गोंडा: गोंडा में RO/ARO की परीक्षा शांति पूर्ण हुई संपन्न, SP ने शहर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
Gonda, Gonda | Feb 11, 2024 SP विनीत जायसवाल ने उ.प्र.लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RO/ARO की परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों, फकरूद्दीन अली अहमद राजकीय इण्टर कालेज, सेंट थाॅमस स्कूल व टाॅमसन इण्टर कॉलेज आदि का भ्रमण कर,वहां की स्थिति का जायजा लिया। तथा परीक्षा में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। SP ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा को शांति पूर्ण सम्पन्न कराया गया है।