गोंडा: गोंडा बलरामपुर मार्ग पर गिलौली बाजार के निकट अनियंत्रित होकर टकराई कार,बाल बाल बचे सवार
Gonda, Gonda | Feb 11, 2024 इटियाथोक थाना क्षेत्र के गोंडा बलरामपुर मार्ग स्थित गिलौली बाजार के समीप अनियंत्रित कार सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की कार सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बाल बाल बच गए हैं हालांकि लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जिस पर नजदीक के चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया सभी को छुट्टी दे गई है।