गोंडा: खरगूपुर पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा चालान पहुंच गया जेल
Gonda, Gonda | Feb 11, 2024 खरगूपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उसका चालान भेजा है।पुलिस ने बताया कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने 10 फरवरी को इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि युवक की ओर से उसकी नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ किया गया है ।पुलिस ने कहा की आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।