गोंडा: सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण चुने गए UP कुश्ती संघ के अध्यक्ष, गोंडा में हुई एजीएम की बैठक
Gonda, Gonda | Feb 11, 2024 WFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में रविवार को गोंडा में एजीएम की बैठक हुई। जिसमें भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष और सुरेश चंद्र उपाध्याय को महासचिव चुना गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को WFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।