बेतिया: बकरीद पर्व को लेकर बिहार पुलिस तैयार, बेतिया में एसपी ने कहा - ज्वाइंट ऑर्डर के अनुरूप होगा काम
बेतिया में आज 4 जून शाम 4 बजे SP डॉ शौर्य सुमन ने कहा कि बकरीद पर्व सांप्रदायिक दृष्टिकोण से बेहद ही संवेदनशील पर्व माना जाता है, जितने भी पर्व हम लोग के द्वारा मनाए गए हैं, विधि व्यवस्था संधारण बेहतर ढंग से किया गया है, जिलेवासी शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाते हैं, बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा पश्चिम चंपारण जिला पुलिस को लाठी दल दी गई है।