बेतिया: बेतिया व्यवहार न्यायालय: नाबालिग से छेड़छाड़ और दांत काटने के मामले में अभियुक्त को सजा सुनाई गई
आज 4 जून दोपहर 2 बजे बेतिया व्यवहार न्यायालय में अनन्य विशेष लोक अभियोजक पोक्सो एक्ट जयशंकर तिवारी के द्वारा बताया गया की इनरवा थाना क्षेत्र में 18 नवंबर 2023 को सुबह करीब 6 बजे नाबालिग युवती अपनी सहेलियों के साथ शौच करने जा रही थी, इस बीच अभियुक्त सूरज कुमार के द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ किया जाने लगा और विरोध करने पर उसने नाबालिग युवती का गाल दांत से काटा।