बेतिया: मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उग्र प्रदर्शन, नीतीश कुमार का पुतला फूंका
मुजफ्फरपुर में नाबालिग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म और बाद में उसकी मौत के मामले को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है, आज 4 जून बुधवार दोपहर 2 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिम चंपारण इकाई की ओर से बेतिया के बलिराम भवन से एक जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया, यह प्रतिरोध मार्च बसवरिया के इमली चौक पर जाकर समाप्त हुआ।