चूरू: एनएच 52 पर झंकार होटल के पास पुलिस ने कार से पकड़ी 8 लाख की अवैध अफीम, 2 तस्कर गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 3, 2025 चूरू की डीएसटी व कोतवाली पुलिस ने एनएच 52 झंकार होटल के पास संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक कार से 8 किलो अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने मामले में 2 आरोपी तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह नशे की खेप मध्यप्रदेश से पंजाब तस्करी कर ले जाई जा रही थी। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर रामशरण ने बताया कि ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत यह कार्यवाही की गई।