चूरू: गांव जुहारपुरा में निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन में फंसे श्रमिक का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Apr 3, 2025 चूरू के गांव जुहारपुरा में गुरुवार को निर्माण कार्य के दौरान एक श्रमिक मिक्सर मशीन की चपेट में आकर गम्भीर घायल हो गया। श्रमिक का पैर मिक्सर मशीन में फंस गया था। जिससे उसके पैर में कई जगह गहरे जख्म हो गए। घायल श्रमिक को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लगाया गया। जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से उसका इलाज शुरू किया।