राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवड़िया खोलाही टोला में पुलिस ने छापेमारी कर संदिग्ध MDMA जैसे पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान संदिग्ध नशीला पदार्थ, डिजिटल तराजू और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
#Rajmahal #Sahibganj #Fulwaria #DrugNews #MDMA PoliceAction SDPO VimleshTripathi JharkhandNews BreakingNews SanthalHoolExpress