कुलपहाड़: चुरारी में मारपीट में घायल महिला की घर पर मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
ग्राम चुरारी निवासी देवकी उर्फ राममूर्ति (54) पत्नी दशरथ की इलाज के दौरान घर पर मौत हो गई। मृतका अपने पीछे एक पुत्र निलेश पाल और तीन विवाहित पुत्रियों को छोड़ गई हैं। परिवार का मुख्य व्यवसाय मजदूरी और खेती था तथा उनके पास लगभग 3 से 4 बीघा कृषि भूमि है। परिजनों के अनुसार गांव की चंद्रकली (60) पत्नी मदनपाल और रबीता (35) पत्नी मानसिंह से आपसी विवाद चल रहा था।