धौलपुर: हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई तिरंगा रैली
शहर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत रविवार को धौलपुर में उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच हुई। अभियान के तहत रविवार दोपहर में गांधी पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने देशभक्ति का संदेश दिया और लोगों को ‘हर घर तिरंगा