हुज़ूर: भोपाल के एमपी नगर में मारपीट का बदला लेने के लिए चार छात्रों ने एक युवक को स्कार्पियो से अगवा किया
Huzur, Bhopal | Feb 6, 2026 भोपाल के एमपी नगर इलाके में मारपीट का बदला लेने के लिए चार छात्रों ने मिलकर एक युवक को स्कारर्पियो कार से अगवा कर लिया। आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं जब वह युवक को लेकर लौट रहे थे, तभी वह प्रगति पेट्रोल पंप के पास चलती गाड़ी से कूद।गया। इसके बाद पीड़ित सीधा थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई।