हुज़ूर: कटर से काटने वाला साइको गिरफ्तार, 40 टीमों के 150 पुलिसकर्मी कर रहे थे तलाश
Huzur, Bhopal | Feb 6, 2026 29 जनवरी की रात अयोध्या नगर और पिपलानी इलाके मेंयुवतियों पर कटर से हमला कर शहर में दहशत फैलाने वालेसाइको सीरियल कटर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करलिया है। आरोपी की पहचान देवेंद्र अहिरवार के रूप में हुईहै। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है। आरोपी ने दो घंटे के अंदर इंद्रपुरी, सोनागिरी, पिपलानी औरनरेला जोड़ क्षेत्र में चार युवतियों पर जानलेवा हमला कियाथा।