अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दृष्टिगत नेहरू पार्क में सफाई एवं उचित व्यवस्थाओं का कार्य शुरू हो गया है। इस जनहित एवं देवहित के विषय पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू करवाने के लिए उपायुक्त महोदय, कुल्लू एवं वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष जी , उपाध्यक्षा श्री मति शालिनी जी का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏🌺
नेहरू पार्क हमारी देव संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक पवित्र स्थान है, जहाँ दशहरा उत्सव के दौरान देवी-देवता सात दिनों तक विराजमान रहते हैं। ऐसे में समय रहते सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करना सराहनीय कदम है।
आशा है कि प्रशासन के सहयोग से दशहरा उत्सव से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से पूर्ण होंगी और देव परंपराओं की गरिमा बनी रहेगी।
देव संस्कृति का सम्मान, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। 🙏🌺
अनिल राणा
जिला परिषद सदस्य, लराकेलो वार्ड
Kullu, Kullu | Oct 16, 2026