चुराह: शिक्षक के तबादले पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, 19 वर्षों की सेवाओं ने बनाया अटूट रिश्ता
चुराह विधानसभा क्षेत्र की राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मांजू में उस समय भावुक कर देने वाले पल देखने को मिले, जब अपने प्रिय शिक्षक के तबादले की खबर सुनकर बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे।
शिक्षक ने विद्यालय में लगातार 19 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। इतने लंबे समय में शिक्षक और बच्चों के बीच ऐसा आत्मीय रिश्ता बन गया कि विदाई के समय बच्चों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
यह दृश्य इस बात का प्रतीक है कि एक शिक्षक केवल बच्चों को शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि उनके जीवन का एक अहम हिस्सा भी बन जाता है। ❤️🙏
गुरु और शिष्य के इस भावुक रिश्ते को सलाम!
#Churah #HimachalPradesh #TeacherTransfer #EmotionalMoments #TeacherStudentBond #Highlight
Kullu, Kullu | Oct 17, 2026