कैराना: मोहल्ला रेतावाला में दहेज को लेकर पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 10, 2024 गत चार अगस्त को कैराना नगर के मोहल्ला रेतावाला में फरीदा नामक महिला की मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है।