कैराना: मंडावर गांव में दो दिन पूर्व नाबालिग से छेड़छाड़ व फायरिंग करने के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 10, 2024 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावर में दो दिन पूर्व नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। आरोपी पक्ष ने फायरिंग भी की थी, जिसमें पीड़िता के परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए थे। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को घटना में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।