कैराना: गंदराऊ गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पांच लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया गया मुकदमा
गांव गंदराऊ निवासी मुबारिक ने मुकदमा दर्ज कराया कि गांव के ही बिलाल व मेहरबान के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मुनव्वर आदि ने आकर दोनों पक्षों में बीच-बचाव करा दिया था। इसके आधा घंटे के बाद दिलशाद, मुस्तफा, नकीम, अतहर व आमिर धारदार हथियार लेकर उसके परिवार के मुनव्वर के घर में घुस आए, जिनमें आरोपियों ने मुनव्वर की मां हसमूदा, बहन नौरीन के साथ मारपीट कर दी।