कैराना: पानीपत रोड पर मकान पर कब्जे को लेकर की गई मारपीट, दो भाइयों समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज
मोहल्ला आलकलां निवासी सुहैब ने केस दर्ज कराया कि दरबारखुर्द पानीपत रोड पर उसकी चम्मच फैक्ट्री है। फैक्ट्री के बराबर में ही उनका एक मकान भी है। जब वह परिजनों व मजदूरों को लेकर मकान में चिनाई कराने के लिए पहुंचा, तो वहां मोहल्ले के ही अनीस व उसके पुत्र असलम ने मकान के पीछे की दीवार तोड़कर कब्जे का प्रयास किया। इसके बाद छह आरोपियों ने मारपीट की।