कैराना: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बापौली थाने में यूपी व हरियाणा के पुलिस अफसरों की हुई समन्वय बैठक
हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। अभी अधिसूचना तो जारी नहीं हुई, लेकिन अधिकारी तैयाारियों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बापौली थाने में हरियाणा और यूपी के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान सीमा पर 24 घंटे विशेष सतर्कता, गश्त करने तथा शरारती तत्वों को सूचीबद्ध करने पर बल दिया गया।