कैराना: झाड़खेड़ी गांव में अधिवक्ता समेत दो लोगों के घरों में हुई चोरी; लाइसेंसी बंदूक, लाखों रुपए के जेवर और नकदी ले गए चोर
Kairana, Shamli | Aug 10, 2024 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी अधिवक्ता अवधेश सैनी के मकान पर चोरों धावा बोल दिया। जहां से लाइसेंसी बंदूक, करीब 45 तोला सोने के जेवर व नकदी चोरी कर ली गई। अधिवक्ता अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सोये हुए थे। सुबह घटना की जानकारी हुई। इसके अलावा गांव के ही फारूक के मकान से भी जेवर व नकदी समेत अन्य सामान चोरी किया गया।