सावधान : SBI के YONO एप के नाम पर साइबर अपराधी कर रहे ठगी, बैंक जाकर योनो एप इंस्टॉल करवाएं, आँनलाइन नहीं
जामताड़ा पुलिस ने योनों ऐप के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।
पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों पर स्क्रीन शेयरिंग के जरिए बैंकिंग डिटेल हासिल कर खातों से रकम निकालने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 मोबाइल, 10 सिम कार्ड और एक बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था।
पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक, स्क्रीन शेयरिंग ऐप और संदिग्ध कॉल से सावधान रहने की अपील की है।
#YONO #CyberFraud #CyberCrime #Jamtara #JharkhandPolice #OnlineFraud #CyberScam #JharkhandNews