मुजफ्फरपुर के 2,251 घरों पर सोलर की चमक, ₹4 करोड़ की अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ; अब हर पात्र लाभुक को मिलेगा ₹20 हजार तक का फायदा
मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। 22 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से योजना के तहत लाभुकों के खाते में बिहार सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी के हस्तांतरण और मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला सभागार में जिला पदाधिकारी, विधायकगण, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मी और योजना के लाभुक मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी मिलती है। इसके अलावा बिहार सरकार ₹10,000 प्रति किलोवाट और अधिकतम ₹20,000 की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी दे रही है।
मुजफ्फरपुर में अब तक करीब 2,251 उपभोक्ताओं के परिसरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। इनमें लगभग 2,000 लाभुकों को केंद्र की सब्सिडी के अतिरिक्त राज्य सरकार की सब्सिडी भी मिल चुकी है। जिला प्रशासन के अनुसार, राज्य सरकार की अतिरिक्त सहायता से जिले के लाभुकों को करीब ₹4 करोड़ की अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ मिला है।
वहीं, जिन पात्र लाभुकों को अभी राज्य सब्सिडी नहीं मिली है, उन्हें भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार ₹10,000 प्रति किलोवाट, अधिकतम ₹20,000 तक की सहायता दी जाएगी। इससे अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा से जुड़ेंगे और बिजली खर्च में राहत मिलेगी।
#PMSuryaGhar #Muzaffarpur #SolarEnergy #BiharNews #TirhutNow