हनुमानगढ़: वार्ड नंबर 14 में फाइनेंस कंपनी के खिलाफ नागरिकों में आक्रोश, तीन किश्त ना भरने पर मकान कुर्क करने आए कंपनी कर्मचारी
मात्र तीन किस्तें ना भरने पर फाइनेंस कंपनी द्वारा मकान कुर्की की कार्रवाई करने के विरोध में आक्रोशित नागरिकों ने रविवार को फाइनेंस कंपनी के खिलाफ विरोध जताया और जिला प्रशासन से फाइनेंस कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग रखी। मामला हनुमानगढ़ जंक्शन के वार्ड 14 का है जहां नागरिकों का कहना है कि फाइनेंस कंपनी मोटा ब्याज वसूलती है और कई गुना पैसे लेती है।