मीनापुर: लच्छी बेलाहीं गांव में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के लच्छी बेलाहीं गांव में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे में शव मिलने के बाद परिवार मे कोहराम मच गया। मृतक का पहचान लच्छी बेलाहीं गांव के 14 वर्षीय मंजेश कुमार बताया गया है। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार दोपहर में नदी किनारे से अपने दोस्तों के साथ गुजर रहा था।