नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में निर्वाचन सदन की वर्चुअल बैठक आयोजित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए विशेष कैंप के निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा ने बुधवार को निर्वाचन सदन भोपाल से प्रदेश के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय से वर्चुअल बैठक में अधिकारी जुड़े बैठक में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 7, 8 और 9 अक्टूबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।