अमरिया: अमरिया क्रिकेट टूर्नामेंट में परेवा वैश्य ने एसीसी अमरिया को 10 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की
अमरिया में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अली क्रिकेट क्लब परेवा वैश्य ने एसीसी क्रिकेट क्लब अमरिया को 10 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए परेवा वैश्य की टीम ने 14 ओवर में 153 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज आरिश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 विकेट भी हासिल किए।