जहानाबाद: शराब के नशे में पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल में भर्ती
शराब के नशे में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को एक बाइक ने पंडुई गांव के पास टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। मौजूद लोगों ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे बताया कि वह शराब के नशे में थे और बभना से अपने घर पिंजौर जा रहे थे तभी यह घटना घटी।