कोडरमा: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कोडरमा ने लावारिस बोरे से 330 लीटर महुआ शराब जब्त की
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आज दिनांक 23.01.2026 को रेसुब पोस्ट कोडरमा की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उप निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षी उपेंद्र कुमार पासवान, आरक्षी राम बाबु यादव एवं आरक्षी अशोक कुमार गुप्ता द्वारा प्रतिबंधित सामानों की जांच हेतु गझंडी रेलवे स्टेशन एवं लालबाग रेलवे स्टेशन पर गश्त की जा रही थी।