कोडरमा: ऑपरेशन सतर्क: आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से RPF कोडरमा ने 310 लीटर महुआ शराब जब्त की
निरीक्षक प्रभारी कोडरमा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी। उप निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षी अरुण कुमार राम, आरक्षी अशोक कुमार गुप्ता एवं आरक्षी रामबाबु यादव की टीम ट्रेन संख्या 13553 अप आसनसोल–वाराणसी पैसेंजर में कोडरमा से पहाड़पुर स्टेशन तक प्रतिबंधित सामानों की निगरानी की।