कोडरमा: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
परामर्शी श्री दीपेश कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि तंबाकू का सेवन न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से, बल्कि आर्थिक रूप से भी परिवार के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने बताया कि तंबाकू पदार्थों के सेवन से कैंसर, बालों का झड़ना, मोतियाबिंद, गैंग्रीन, अल्सर, बांझपन एवं नपुंसकता के साथ-साथ हृदय एवं श्वास संबंधी रोग होने की प्रबल संभावना रहती है।