झांसी: झांसी महानगर का सर्वे अब ड्रोन से किया जाएगा, नगर निगम को मिला 50 लाख रुपए का आधुनिक ड्रोन
Jhansi, Jhansi | Feb 19, 2025 झांसी महानगर का अब ड्रोन से सर्वे किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम को 50 लाख रुपए कीमत का आधुनिक ड्रोन मिला है। नगर निगम के सभागार में इसको लेकर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें ड्रोन को लेकर जानकारी देने के साथ ही उसकी नगर के लोगों के लिए उपयोगिता भी बताई गई।