झांसी: उजयान गांव में खेत में मिला प्रधान के भतीजे का शव, युवक दो दिन से था लापता; हत्या का आरोप
Jhansi, Jhansi | Feb 19, 2025 उजयान गांव में प्रधान के भतीजे की लाश खेत में मिली, दो दिन से लापता था युवक ,हत्या का आरोप दरअसल झांसी में बुधवार को ग्राम प्रधान के भतीजे की लाश खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। वह दो दिन से लापता था। हाथ में करंट के निशान मिले हैं। ग्राम प्रधान ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि जिस जगह लाश मिली, उस जगह एक दिन पहले देखकर गए थे, तब कुछ नहीं मिला था।