झांसी: झांसी की कोटखेरा नहर में मिली युवक की लाश, चार बच्चों के सिर से मां के बाद अब पिता का भी उठा साया
Jhansi, Jhansi | Feb 19, 2025 झांसी के बबीना थाना इलाके के ग्राम लहर ठकुरपुरा निवासी प्रमोद रायकवार और कांशीराम रायकवार सोमवार की शाम एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दरम्यान संतुलन बिगड़ने से दोनों राजघाट नहर में गिर गए थे और पानी के तेज बहाव में बह गए थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कांशीराम को बचा लिया था। लेकिन, प्रमोद का तमाम खोजबीन के बाद भी पता नही चला था