बिश्रामपुर: बघमनवा पंचायत सचिवालय में ग्रामसभा का आयोजन, सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई
बघमनवा पंचायत सचिवालय में बुधवार की दोपहर दो बजे ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जहां ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। वहीं ग्राम सभा मे मौजूद ग्रामीणों ने मुखिया मंजू देवी के समक्ष अपनी-अपनी समस्यायें भी रखी।