बिश्रामपुर: रेहला थाना में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
होली व रमजान पर्व को लेकर रेहला थाना परिसर में मंगलवार की दोपहर 12 बजे शांति समिति की बैठक हुयी। बैठक में सौहार्द को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार व संचालन पूर्व जिला पार्षद फिरोज खान ने किया। बैठक में जुटे दोनों समुदाय के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने पर्व को शांतिपूर्ण रूप से मनाने का निर्णय लिया।