बिश्रामपुर: रामनवमी पूजा को लेकर रेहला हनुमान मंदिर में ग्रामीणों की बैठक, आलोक शुक्ला आठवीं बार बने अध्यक्ष
रेहला हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार की शाम पांच बजे रामनवमी पूजा को लेकर ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक हुयी। बैठक में रामनवमी पूजा को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने व भव्य जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। जुलूस के दौरान राम दरबार सहित कई आकर्षक झांकी निकालने का भी फैसला लिया गया।