बिश्रामपुर: पंचमुखी मंदिर बाजार में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन, 350 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित पंचमुखी मंदिर बाजार परिसर में सोमवार की दोपहर एक बजे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी,निवर्तमान वार्ड पार्षद सुनील कुमार चौधरी व डॉ• रमेश चंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। शिविर में 350 मरीजों का स्वास्थ्य जांच के बाद मुफ्त इलाज किया गया।