बिश्रामपुर: रेहला में कमांडर जीप की चपेट में आने से कस्तूरबा की छात्रा का दाहिना पैर हुआ जख्मी
विश्रामपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की एक छात्रा मंगलवार की दोपहर एक बजे रेहला में कमांडर जीप की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। जानकारी के अनुसार छात्रा रागनी कुमारी टेम्पू पर बैठी थी। उसका एक पैर टेम्पू से बाहर निकला हुआ था। इसी बीच विपरीत दिशा की ओर से आ रही एक कमांडर जीप की चपेट में वह आ गयी।