बिश्रामपुर: विश्रामपुर नप के बाजार मुहल्ला में होली मिलन समारोह का आयोजन, राजद के प्रादेशिक नेता ने फीता काटकर किया शुभारंभ
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित बाजार मुहल्ला में मंगलवार की शाम सात बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां समारोह की शुरुआत राजद के प्रादेशिक नेता ओमप्रकाश गुप्ता गुड्डू व जिला योजना समिति सदस्य संजय बैठा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। समारोह के दौरान खूब अबीर गुलाल उड़ा।