कोरबा: कोरबा के फार्म हाउस में चोरों ने किया धावा, CCTV, TV-फ्रिज के साथ 6 डॉग पप्पी भी ले उड़े
Korba, Korba | Sep 10, 2026 कोरबा में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी घटना से लगाया जा सकता है। रजगामार चौकी क्षेत्र के ठाकुर रवेला स्थित एक फार्म हाउस में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर CCTV कैमरा, टीवी और फ्रिज जैसे सामान के साथ जर्मन शेफर्ड नस्ल के 6 डॉग पप्पी भी चोरी कर ले गए।