बेगूसराय: GD कॉलेज NCC यूनिट का कर्नल ने किया वार्षिक लेखा निरीक्षण, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
जीडी कॉलेज बेगूसराय के 5/9 एनसीसी यूनिट का वार्षिक लेखा निरीक्षण 9 बिहार बटालियन एनसीसी मुंगेर के समादेशी पदाधिकारी कर्नल दीपक कुमार द्वारा बुधवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. जहां प्रधानाचार्य प्रो राम अवधेश कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ अजीत कुमार, बर्सर डॉ शशिकांत पांडेय सहित एनसीसी परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया.