बेगूसराय: जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 1,357 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक सम्पन्न हुई. जहां 6,404 परीक्षार्थियों में 5,047 उपस्थित एवं 1,357 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. यह बातें बुधवार की शाम 04:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कही.