बेगूसराय: नगर आयुक्त ने शहर के वार्ड-31 और 35 में विशेष पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
शहर के वार्ड- 31 और 35 में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने बुधवार की दोपहर 1:00 निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आमलोगों से बात की. इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का काम निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में किया जाना है. उन्होंने BLO से ससमय भरकर जमा करने का निर्देश दिया है.