अशोक नगर: एसडीएम की अध्यक्षता में जनपद सभागार में खंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को योजनाओं के बारे में दिए निर्देश
अशोकनगर जनपद पंचायत के सभागार में गुरुवार को सुबह 11 बजे अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में खंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विभागवार समीक्षा करते हुए कहा गया कि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन को मिल सके।