बेगूसराय: सदर प्रखंड परिसर में डीएम ने जन-प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
सदर प्रखंड परिसर में DM श्रीकांत शास्त्री ने जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे की. इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई भी की. इस मौके पर लरुआरा पंचायत समिति सदस्य एवं सूजा पंचायत समिति सदस्य द्वारा अपने पंचायत के विभिन्न योजनाओं की समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया. इस पर डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.