बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम ने लगाया जनता दरबार, कई फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना. जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. जिस पर जिला पदाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया.