जमुई: अगहरा बरुअट्टा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Jun 4, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के अगहरा बरुअट्टा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह 8:00 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से दो लोग तो दूसरे पक्ष से एक युवक यानि कुल तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद दोनो पक्ष के बीच तनाव का माहौल व्याप्त है।