श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कोडरमा ध्वजाधारी धाम में विशेष तैयारी, भक्ति और उल्लास से सजा धाम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ध्वजाधारी धाम में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर धाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना है।महामंडलेश्वर सुखदेव दास महाराज ने शुक्रवार को 4 बजे बताया कि श्रद्धालुओं से जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ध्वजाधारी धाम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी प्रेम, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है।